गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा के बड़े शहरों में दशकों से जी का जंजाल बने कूड़े के पहाड़ों (लैंडफिल) को अब बिजली के संसाधनों में बदला जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार में वेस्ट-टू-एनर्जी (कचरे से बिजली बनाने वाले) प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो अगले 20 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट और आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) मुख्यालय को सौंपेगी। सरकार ने इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए अनुभवी आईएएस अधिकारियों की टीम पर भरोसा जताया है। समिति में गुरुग्राम के निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और हिसार के आयुक्त नीरज को शामिल किया गया है। साथ ही, गुरुग्राम से दो अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी और यश जलूका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.