गुरुग्राम, जुलाई 13 -- गुरुग्राम में सुशांत लोक के ए ब्लॉक में गुरुवार रात हुए एनकाउंटर मामले में एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए चारों शूटरों के पास से जो अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं, वो कोई आम या स्थानीय हथियार नहीं हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, शूटरों के पास चीनी रक्षा निर्माता कंपनी नोरिनकोकी द्वारा बनी बेहद घातक और महंगी सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौलें थीं। इस खुलासे ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक बड़े और खतरनाक को नेटवर्क के बारे में पता चला है। गुरुग्राम पुलिस अब इस पूरी सप्लाई चेन को खंगालने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- कारोबारी के घर हमले का VIDEO भी बना रहे थे शूटर, गुरुग्राम एनकाउंटर की कहानीक्या है चीनी पिस्टल की खासियत पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई चीनी प...