गुरुग्राम, जुलाई 10 -- गुरुवार रात पुलिस और दीपक नांदल गैंग के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दीपक नांदल गैंग के चार बदमाशों को ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर मारे गए 4 बदमाशों में से एक नाबालिग था और जेवलिन थ्रो का खिलाड़ी भी था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खिलाड़ी रोहतक के बरोठ का रहने वाला था और कुछ महीनों पहले ही दीपक नांदल गैंग में शामिल हुआ था। इस एनकाउंटर में मारे गए सभी बदमाशों की जानकारी अब सामने आ रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। आइए जानते हैं पुलिस ने गुरुग्राम में मारे गए चारों बदमाशों को लेकर क्या-क्या जानकारी दी है।बाइक रिपेयर का भी करता था काम इस एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए बदमाशों में नाबालिग जेवलिन थ्रो खिलाड़ी के साथ ही नितिन और अंकित भी शामिल हैं। इनके साथ मारा गया नाबालिग जेवलिन थ्रोअर स्प...