गुरुग्राम, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम की सोहना औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) तेजी से प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है। आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकसित हो रहा आईएमटी सोहना आने वाले समय में गुरुग्राम एक्सटेंशन शहर के रूप में भी उभर सकता है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत करीब 1600 एकड़ में आईएमटी सोहना को विकसित कर रहा है। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी समेत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ तकनीक और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना है।876 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जा रहे एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी स...