नूंह, अक्टूबर 7 -- हरियाणा के नूंह मुख्यालय से राजस्थान सीमा तक चार लेन होने वाले गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य फाइलों में अटक गया है। वन विभाग की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे को चार लेन बनाने के लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कंपनी का चयन करने के लिए पिछले साल इसका टेंडर भी लगाया जा चुका है। पहले चरण में हाईवे को चार लेन बनाया जाएगा, उसके बाद नूंह से मालब और गांव भादस में प्रस्तावित बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 440 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में नए फ्लाईओवर की ओपनिंग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें अब कितना बचा काम इनमें से 310 करोड़ रुपये...