गुरुग्राम, मार्च 31 -- Gurugram News : गुरुग्राम के सोहना और इसके आसपास के इलाके में शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों में होने वाले भारी और दिखावटी खर्चों को रोकने के लिए सर्व समाज के लोगों ने मिलकर 51 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी इलाके के 50 गांवों का दौरा कर लोगों को शादी, भात जैसे कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची न करने के लिए जागरूक करेगी। यह भी पढ़ें- नूंह में बनेगा 100 एकड़ का गौ अभ्यारण्य, 10 हजार गोवंश को मिले आशियाना अभयपुर गांव के सरपंच स्वामी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई बैठक में ये फैसले लिए गए। इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। दो घंटे तक चली बैठक में वक्ताओं ने सगाई, लगन, भात, शादी समेत अन्य समारोहों में होने वाले खर्चों पर गंभीर चिंता जाहिर की। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि गठित कमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.