गुरुग्राम, मार्च 31 -- Gurugram News : गुरुग्राम में अगले तीन महीने में 70 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन जारी होंगे। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने यह दावा किया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने बैठक में एक रिपोर्ट सौंपी। इसके मुताबिक मिलेनियम सिटी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और हरियाणा सिटी गैस की तरफ से पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। अप्रैल में 19 हजार 200 घर, मई में 31 हजार 50 और जून में 20 हजार घरों को पीएनजी आपूर्ति से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसमें 20 हजार घर द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास लगते सेक्टर में हैं। इनमें से पांच हजार घरों की तरफ से पीएनजी सप्लाई को लेकर पंजीकरण करवाया हुआ है। यह भी पढ़ें- इंडक्शन पर खाना बनाना LPG से सस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.