गौरव चौधरी, मार्च 20 -- सेक्टर-28 स्थित एक इमारत में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों के बीच इमारत में चार लोग फंस गए, जिन्हें गुरुग्राम पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की बदौलत एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-28 की एक बिल्डिंग में आग लगी है और अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। धुएं के गुबार और बढ़ती तपिश के बीच फंसे लोगों को निकालना एक बड़ी चुनौती थी। यह भी पढ़ें- पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- दमकल की सीढ़ियां नहीं खुली, बच सकते थे 9 लोगआग पर पूरी तरह काबू पा लिया पुलिस टीम, होमगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.