गुरुग्राम: सुल्तानपुर नेशनल पार्क के पास 185 इमारतों पर होगा ऐक्शन, क्या तैयारी?
गुरुग्राम, जून 25 -- गुरुग्राम के सुल्तानपुर नेशनल पार्क (पक्षी विहार) की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। वन विभाग ने पार्क के चारों तरफ घोषित इको-सेंसिटिव जोन (पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र) में नियमों को ताक पर रखकर खड़ी की गई 184 अवैध इमारतों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्ययोजना बना ली है। अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए अगले हफ्ते जिला प्रशासन और जुड़े हुए विभागों की एक संयुक्त बैठक होगी। बैठक में होगा फैसला सूत्रों की मानें तो मंगलवार को होने वाली इस बैठक में अवैध निर्माणों को हटाने की योजना पर चर्चा होगी। बैठक में अवैध निर्माणों को जमींदोज करने की समय-सीमा भी तय की जा सकती है। इस बैठक में डीसी, कमिश्नर, वन विभाग के बड़े अधिकारी, नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग और हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.