गुरुग्राम, जनवरी 31 -- गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित घामड़ोज टोल प्लाजा पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि भागते समय दूसरे का पैर टूट गया। तीनों आरोपियों विनय, बॉबी और पवन को टोल पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम तीनों को हथियार बरामद करने के लिए गांव पुराना बहरामपुर के पहाड़ी क्षेत्र में लेकर गई थी। जांच के दौरान आरोपी विनय ने बताया था कि उसने एक पिस्टल वहां छुपाया हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी विनय ने उसी हथियार से पुलिस पर फायर कर दिया। एक गोली पुलिस टीम में शामिल एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी विनय के दाएं पैर में लगी। उसे अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.