जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- गुरुग्रंथ साहेब की बेअदबी रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लाए गए नए कानून का सीजीपीसी ने स्वागत किया है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अनुमोदन के बाद सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूरी कैबिनेट को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बिल अबतक का सबसे कठिन कानून है। पंजाब सरकार ने इसे पास करके देश-विदेश में बस रहे सिखों का दिल जीत लिया है। इस कानून में बेअदबी करने वालों के लिए बिना वारंट गिरफ्तारी, 20 साल तक की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना का प्रावधान है। यह पंजाब की तीसरी सरकार है, जिसने यह बिल पास किया, लेकिन आप सरकार ने कानून को और कड़ा बनाकर सिख कौम का मान बढ़ाया है।सीजीपीसी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सिखों की भावनाओं को देखते हुए यह कानून सभी प्रदेशों में शीघ...