संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी पर्व के दूसरे दिन भी गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ जारी रहा। इस अवसर पर कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार में बच्चों ने भी शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई सोहन सिंह ने शबद कीर्तन गुरु का बखान किया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी में गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का बलिदान दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को दूसरे दिन भी अखंड पाठ जारी रहा। गुरुग्रंथ साहिब साहब के अरदास के उपरांत कीर्तन दरबार सजा। बच्चों के प्रोग्राम में सिमरदीप सिंह ने अपने शबद 'नवे गुरु पैदा हुए गुरु के महल में' और इकप्रीत कौर, जसगीत कौर, नमन दीप कौर, अवनीत कौर, हर्षित कौर, जसलीन कौर, बानी कौर ने अपने शबद 'नारायण नारायण नारायण सदा सदा सिम...