गुरुगोष्ठी में शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा
सिमडेगा, मई 11 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को मासिक गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। नए सत्र में पाठ्य पुस्तक वितरण की भी समीक्षा करते हुए जल्द बीआरसी से पुस्तक उठाव करने का निर्देश दिया गया। एनीमिया,एमडीएम मासिक प्रतिवेदन,उल्लास संबंधी प्रमाण पत्र,कक्षावार छात्र संख्या,आदि रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। कृमि मुक्त दिवस मनाने पर भी चर्चा की गई। मौके पर बीपीओ जया रश्मि, प्रेम प्रकाश, रूबी बाई, बृजमोहन पाल रेखा कुमारी सीआरपी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.