सिमडेगा, जून 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गुरुगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीपीओ प्रमिला बड़ाइक ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर यू-डायस संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां भरने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति नियमित रूप से ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करने तथा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति समय पर अपलोड करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सभी विद्यालयों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मध्याह्न भोजन से संबंधित एसएमएस प्रतिदिन समय पर भेजने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय पर पूर...