गुमला, जुलाई 9 -- जारी। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में सूचीबद्ध विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण टीम गठित कर विद्यालय स्तर पर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शिक्षकों व विद्यार्थियों की ईवीवी में शत-प्रतिशत उपस्थिति, आधार एवं अपार आईडी निर्माण, ई-कल्याण पोर्टल पर प्रविष्टि, प्रथम पीटीएम के बाद गूगल लिंक भरने, स्प्लिट सिलेबस पूरा करने तथा मध्याह्न भोजन की समीक्षा की गई। बीडीओ ने प्रधानाध्यापकों से सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने को कहा। बीपीएम सरफराज अंसारी ने पोर्टल पर समय पर डेटा एंट्री और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...