सिमडेगा, फरवरी 5 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी सभागार में गुरुवार को गुरुगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता बीपीओ निर्मला लिंडा ने की। बैठक में मध्यान भोजन को सुचारु रुप से चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी परिस्थिति में विदयालय के बच्चे ड्राप आउट न हो इसपर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इसके साथ साथ विदयालय में गुणवतापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया। बैठक में प्रखंड के सभी विदयालय प्रधान उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...