गोंडा, दिसम्बर 25 -- गोंडा। शहर के मालवीय नगर दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा से गुरुवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। सिख समुदाय के सदस्यों ने वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन करते हुए नगर के कई मोहल्लों का भ्रमण किया। जो वाला गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुई।गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव 27 दिसम्बर को मनाया जाएगा। ढोल मंजीरे के साथ फेरी में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरदार एकबाल सिंह, विक्की सिंह, अनुपम मिश्रा, अजित सिंह, प्रिंस सिंह, बबलू सिंह, बलराम सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.