रुद्रपुर, जनवरी 23 -- किच्छा, संवाददाता। बसंत पंचमी पर गुरुकुल स्कूल में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन एवं विधिवत हवन किया गया। शुक्रवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों समेत सभी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना कर अपने ज्ञानवर्धन, उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए कामना की। पंडित कैप्टन अवधेश कुमार ने हवन व सरस्वती पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से कराया। विद्यालय के चेयरमैन दिनेश भाटिया ने बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या, विवेक एवं संस्कारों का प्रतीक है। मां सरस्वती का आशीर्वाद विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करता है। यहां विद्यालय के निदेशक कमल भाटिया, मैनेजर चमन भाटिया, शिल्पा भाटिया, स्मिता सक्सेना, संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.