बागपत, जून 20 -- बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना के पूर्व छात्र का भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वाई ग्रुप में चयन होने पर स्कूल के प्रबंधक डॉ.अनिल आर्य ने भारतीय वायु सेना में चयनित छात्र आदित्य तोमर को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि आदित्य की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन त्यागी, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, कुणाल आर्य सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...