गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नया गोरखपुर' के तहत टाउनशिप 'गुरुकुल सिटी' मौजूद वित्त वर्ष में जमीन पर उतारने की योजना है। ले-आउट को स्वीकृति मिलने के बाद अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने आधारभूत ढांचा विकास के लिए 19 करोड़ 55 लाख 26 हजार रुपये से 3110 मीटर लम्बी 49 मीटर, 18 मीटर और 12 मीटर चौड़ी सड़कें बनाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सड़क की कार्य योजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही नाली, सीवर, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।गोरखपुर शहर के उत्तर बालापार-टीकरिया मार्ग पर चयनित मानीराम, बालापार और रहमतनगर क्षेत्र में 163.304 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण सहमति के आधार करने के लक्ष्य के सापेक्ष 88.421 ह...