गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी नया गोरखपुर में प्रस्तावित गुरुकुल सिटी परियोजना 19.55 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने को है। वहीं, दीपावली तक गोरखपुर विकास प्राधिकरण की भूखंडों का पंजीकरण शुरू करने की योजना है। परियोजना का विस्तृत ले आउट प्लान बनाने के लिए सलाहकार फर्म के चयन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। बोर्ड ने परियोजना का ले-आउट पहले ही स्वीकृत किया हुआ है।

गुरुकुल सिटी की भूमि अधिग्रहण मानीराम, बालापार और रहमतनगर में विकसित किए जा रहे गुरुकुल सिटी फेज-1 एवं फेज-2 के लिए कुल 153.079 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 1308 किसानों से समझौते के आधार पर 90.964 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी ह...