गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी 'नया गोरखपुर' परियोजना के तहत विकसित होने वाली 'गुरुकुल सिटी' के प्रथम फेज को मौजूदा वित्त वर्ष में जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। ले-आउट स्वीकृत होने के बाद अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए सलाहकार नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। इसके अलावा परियोजना में अवस्थापना विकास के तहत 19.55 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी होगा। सोमवार को गुरुकुल सिटी परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल को मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि मानीराम, बालापार एवं रहमतनगर में गुरुकुल सिटी फेज वन एवं टू परियोजना है जिसके तहत 153.079 हेक्टेयर...