गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नया गोरखपुर परियोजना के तहत मानीराम, बालापार और रहमतनगर क्षेत्र में 400 एकड़ से अधिक भूमि पर 'गुरुकुल सिटी' टाउनशिप विकसित होनी है। परियोजना के ले-आउट को स्वीकृति मिलने के बाद प्राधिकरण सड़क, नाली, सीवर, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य धरातल पर उतारने की तैयारी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक लगभग 200 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। कुशीनगर रोड के तीन गांवों में अनिवार्य अर्जन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। धारा 11 की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, जिसे प्राधिकरण बोर्ड पहले ही मंजूरी दे चुका है। टाउनशिप में संभावित दरें 25 हजार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.