हरिद्वार, जनवरी 2 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कुश्ती टीम अखिल भारतीय अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। यह टीम पांच से नौ जनवरी तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में होने वाली कुश्ती में हिस्सा लेगी। कोच सुनील कुमार और टीम मैनेजर निकुंज यादव के नेतृत्व में खिलाड़ी गौरव चौधरी, अभय कुमार, संचित, मोहित, सिद्धार्थ, नीतिन और सूर्य प्रताप हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व खिलाड़ियों ने कुलपति प्रो. प्रतिभा एम. लूथरा, कुलसचिव प्रो. नवनीत और वित्ताधिकारी प्रो. वीके सिंह से आशीर्वाद लिया। कुलपति ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अजय मलिक, डॉ. श्वेतांक आर्य, डॉ. अनुज कुमार और कुलदीप भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.