गुरुकुल विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान
अलीगढ़, मई 18 -- खैर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की टॉपर मनीषा रावत सहित सभी मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय प्रबंधक मनोज राठी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, दिनेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, पंकज गर्ग, प्राचार्या सुनीता चौधरी, जूनियर विंग इंचार्ज अपर्णा गौर, कोऑर्डिनेटर कपिल चौधरी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैम्ब्रीज स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड के टॉपरों को किया पुरस्कृत
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.