गुरुकुल मोंटेसरी के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित
प्रयागराज, अप्रैल 20 -- फाफामऊ। गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल शांतिपुरम के मेधावियों और उनके परिजनों को सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने इस वर्ष सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा जाह्नवी देववंशी ने 98.8%, आराध्या मिश्रा ने 97.80% और कुमुद यादव ने 97.40% अंकों के साथ स्कूल का मान बढ़ाया। सम्मान समारोह में विद्यालय के चेयरमैन कृपाशंकर सिंह, निदेशक वीरेंद्र सिंह, सहनिदेशक रितिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, डॉ. वंदना सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.