गुरुकुल में 24 घंटे अखंड हनुमान चालीसा पाठ
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी गोला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कपरहा के गांव तेन्दुआ में स्थित कर्मसु वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 24 घंटे अनवरत अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। गुरुकुल परिसर पूरी तरह भक्ति वैदिक मंत्रोच्चार और रामनाम की ध्वनि से गूंज रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यार्थी और सनातन धर्म प्रेमी इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर भक्ति भाव में लीन हैं। गुरुकुल के संस्थापक रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि पुरुषोत्तम मास सनातन परंपरा में अत्यंत पुण्यदायी और दुर्लभ माना जाता है। यह मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दौरान जप, तप, दान एवं भक्ति का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य भौतिक जीवन की भागदौड़ में मानसिक अशांति और तना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.