बागपत, मार्च 19 -- बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर श्रद्धा,भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के साथ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा जितेंद्र उज्ज्वल ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य एवं डॉ. सुनील आर्य, एडवोकेट कुणाल आर्य रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने नववर्ष शिक्षण सत्र सकारात्मक ऊर्जा, संस्कारों और नई उम्मीदों के साथ आरंभ करने का संदेश दिया। डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़कर इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन त्यागी तथा उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स , मोहनवीर उज्ज्वल, प्रिया तोमर, नीरज अरोरा, वैभव जैन, तबिंदा रहमानी आदि उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.