अमरोहा, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विकास विभाग के संयोजन में श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में शुक्रवार को दो दिवसीय श्रीमद् भागवद् गीता कान्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विकास मंत्री जयवीर सिंह शामिल रहे। 300 छात्राओं ने गीता को कंठस्थ कर पारायण किया। गीता, श्लोक अंत्याक्षरी, गीता चित्रकला प्रतियोगिता एवं गीता नाटिका के माध्यम से भारतीय संस्कृति का सुंदर समन्वय छात्राओं ने प्रस्तुत किया। छात्रा निमिषा ने वर्तमान समय में संस्कृत क्यों जरूरी है विषय पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। अन्य छात्राओं ने जहां संगीत के जरिए अयोध्या की प्राचीन गाथा को वर्तमान भारत के लिए उपयोगी सिद्ध किया वहीं गीता गाथा के माध्यम से लाखों वर्ष प्राचीन गीता के ज्ञान को विश्वकल्याण का श्रेष्ठ मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.