हापुड़, मार्च 28 -- गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर के 9 ब्रह्मचारी जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री का वैदिक परंपरा के अनुरूप मंत्रोच्चारण एवं शंखध्वनि के माध्यम से भव्य स्वागत करेंगे।9 ब्रह्मचारियों की एक चयनित टीम आचार्य कुशल देव के नेतृत्व में पूर्ण उत्साह एवं तैयारी के साथ शाम के समय गुरुकुल ततारपुर के परिसर से रवाना हुई। ब्रह्मचारी वैदिक मंत्रों के शुद्ध उच्चारण, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के सजीव प्रस्तुतीकरण के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। प्रस्थान से पूर्व आयोजित संक्षिप्त आशीर्वचन समारोह में प्रदीप शास्त्री, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल शास्त्री, डॉ. शिव कुमार, रणजीत सिंह एवं ज्ञान सिंह ने ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं सफल प्रस्तुति की कामना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.