गया, मई 4 -- पटना महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रहे स्व. आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र और बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल सोमवार को बोधगया पहुंचे। उन्होंने एक निजी होटल में जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच विश्व स्तर पर सनातन परंपरा के प्रसार, उसकी चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सायन कुणाल ने साईं मां द्वारा करीब 40 देशों में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद प्रदेश के लगभग चार हजार मंदिरों के संरक्षण, संचालन और धार्मिक गतिविधियों को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने साईं मां को पटना स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर आने का आमंत्रण भी दिया...