गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। 'नया गोरखपुर' की 400 एकड़ की पहली आवासीय परियोजना 'गुरुकुल सिटी' टाउनशिप के संभावित ले-आउट को स्वीकृति मिलने के बाद जीडीए अब जरूरी सुविधाएं विकसित करने की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सड़क, नाली, सीवर, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि सड़क, नाली, सीवर आदि बुनियादी सुविधाओं के विकास की कार्य योजना तैयार हो रही है। गुरुकुल सिटी टाउनशिप मानीराम, बालापार और रहमतनगर क्षेत्र में 400 एकड़ से अधिक भूमि पर विकसित की जाएगी। इस टाउनशिप में आवासीय परियोजना के साथ निजी विश्वविद्यालय, अन्य शिक्षण संस्थान, बड़े आवासीय क्षेत्र, पर्याप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.