गुरुकुल जाने निकला किशोर लापता, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- दोस्तपुर, संवाददाता। गुरुकुल में पढ़ाई के लिए बनारस जाने निकला 15 वर्षीय किशोर रास्ते से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गोशैसिंहपुर निवासी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र बनारस के गुरुकुल में रहकर पढ़ाई करता है। 18 सितंबर की सुबह वह गोशैसिंहपुर चौराहे से जीप से सुलतानपुर जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसे बनारस जाना था। रात में गुरुकुल से फोन कर उसके वहां नहीं पहुंचने की जानकारी दी गई। परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन किशोर का पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घर से निकला युवक 15 दिन से लापता उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। पिता ने किसी के बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.