हरिद्वार, मार्च 11 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि की क्रिकेट टीम के सदस्य राम रघुवंश पांडेय का चयन इंग्लैंड के ग्रन्थम क्लब ने छह माह के लिए काउंटी क्रिकेट के लिए किया है। राम शारीरिक शिक्षा में बीपीएस पाठ्यक्रम के छात्र भी हैं। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने उनको मंगलवार को सम्मानित किया। कुलपति ने उन्हें भारतीय संस्कृति और गुरुकुलीय परंपरा का पालन करते हुए जीवन की चुनौतियों का निडरता से सामना करने की प्रेरणा दी और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद राम रघुवंश को छह माह के प्रवास के लिए क्लब की टीम में शामिल किया गया है। इस अवधि में क्लब से प्रशिक्षण, आवास और भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ प्रतिमाह एक लाख रुपये पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। अप्रैल 2026 में इंग्लैंड जाने के लिए वीजा प्रक्रिया के लिए क्लब ने पत्र जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.