गुरुकुल के छात्र का एनडीए में चयन, प्रबंध समिति ने किया सम्मानित
बागपत, जून 4 -- बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को हुए कार्यक्रम में एनडीए में चयनित पूर्व छात्र वंश सोलंकी को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। जिवाना गांव के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक मुकेश सोलंकी के पुत्र वंश सोलंकी ने 30 मई को पुणे के खड़गवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से तीन वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके उपरांत अब वह एक वर्ष का आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण लेंगे। स्कूल में हुए कार्यक्रम में वंश सोलंकी को प्रबंधक डा.अनिल आर्य ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के होनहार छात्र रहे वंश में एनडीए में चयनित होकर परिजन, गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी लगन, अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के प्रति प्रतिबद्धता अन्य विद्यार्थियों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.