हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल अंतर्गत बानासांदी गांव निवासी गज्जू साव एवं सावित्री देवी की पुत्री मीरा कुमारी ने सिविल कोर्ट असिस्टेंट, गढ़वा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गुरुकुल कोचिंग संस्थान को गौरवान्वित किया है। मीरा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुकुल कोचिंग की उत्कृष्ट अध्यापन शैली, अध्यायवार जांच परीक्षा, प्रतिदिन आयोजित क्विज एवं पुरस्कार आधारित शिक्षण पद्धति को दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में कक्षाओं के दौरान ही विषयों को याद कराने की विशेष तकनीक से उन्हें काफी लाभ मिला। मीरा की सफलता विवाहित महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। विवाह के बाद उन्होंने अपने ससुर ढुल्लू साव, सास कौशल्या देवी एवं पति करण कुमार के सहयोग से हजारीबाग में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासि...