हरिद्वार, मार्च 9 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पोस्ट बजट वेबिनार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन ऑनलाइन सुना। कार्यक्रम में विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी एवं प्रबंध शिक्षाविद प्रो. वीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना इस बजट का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे क्षेत्र देश के समग्र विकास और युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने, नई तकनीकों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने तथा युवाओं के लिए मजबूत शोध और प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.