हरिद्वार, अगस्त 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में बीकॉम पाठ्यक्रम के नए सत्र के शुभारंभ पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ किया। यज्ञ में बीकॉम, बीबीए, एमबीए और एमबीई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. दीनदयाल वेदालंकार ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति और शिक्षा के साथ प्रबंधन शिक्षा में भी दक्षता हासिल करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है। संस्कारवान युवा ही राष्ट्र के भाव...