गुरुकुल कांगड़ी में 24 अगस्त से इंडो-यूएस संगोष्ठी
हरिद्वार, अगस्त 21 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग में 24-25 अगस्त को इंडो-यूएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें भारत और अमेरिका के फार्मास्यूटिकल, बायोटेक्नोलॉजी, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उभरते रुझानों पर चर्चा होगी। आयोजक सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि संगोष्ठी में दोनों देशों के विशेषज्ञ शोध, विकास और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा करेंगे। इससे शोध एवं तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और अनुभवों के आदान-प्रदान को बल मिलेगा। संगोष्ठी में देश-विदेश से करीब 500 वैज्ञानिक, शोधार्थी और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.