हरिद्वार, फरवरी 18 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन कुलसचिव व योग संकायाध्यक्ष के सानिध्य में हुआ। कुलसचिव प्रो. निगमांलकार ने कहा कि वैदिक संस्कार छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। डॉ. संदीप ने यज्ञ के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. उधम सिंह, डॉ.अंकित, डॉ.सुशील, डा. मनोज, राजीव शर्मा, छात्र व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...