गुरुकुल कांगड़ी में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
हरिद्वार, अगस्त 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में वृहद तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य परिसर स्थित कुलपति कार्यालय से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने किया। तिरंगा हाथों में लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने यात्रा में भाग लिया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि आज खुले वातावरण में नई सोच के साथ काम करने की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों और बलिदानियों के त्याग का परिणाम है। तिरंगा यात्रा देशवासियों में गर्व और सम्मान की भावना पैदा करने का उत्सव है। युवाओं को सफलता और प्रगति के साथ देशप्रेम और बलिदान के महत्व को भी समझना होगा, तभी आजादी का सही अर्थ सार्थक होगा। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद विभाग ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.