हरिद्वार, सितम्बर 30 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दसवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय में व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मांगों का समाधान करने के बजाय प्रशासन की ओर से लगातार आदेश जारी कर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों ने इन आदेशों को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि हटाए गए कर्मचारियों की बहाली के साथ स्थायी समाधान किया जाए। कर्मचारियों ने वेतन और कार्य अवधि को लेकर स्पष्ट नीति बनाने तथा दमनात्मक बताए जा रहे आदेश वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाहरी यूनियनों और विभिन्न संगठनों ने...