लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- नगर के गुरुकुल एकेडमी में सत्र 2025-26 के परीक्षा फल का वितरण किया गया। बच्चों ने अपने परिश्रम से अच्छे अंक लाकर कक्षा व विद्यालय में विशेष स्थान प्राप्त किया। जिनको स्कूल प्रबंधन तंत्र की तरफ से मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा फल में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मैडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत के बाद बच्चों के शैक्षिक मूल्यांकन के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल का वितरण किसी पर्व से कम नहीं होता है। विद्यालय आज इस पर्व को मनाते हुए गौरवान्वित है। इस दौरान बच्चों के अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.