गुरुकुलम स्कूल में अहान सिंह का स्वागत
धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद। श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम स्कूल में बुधवार को सीडीएस टू में 189वां रैंक लाने वाले पूर्ववर्ती छात्र अहान सिंह का स्वागत किया गया। समारोह में स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर किरण सिंह, प्रिंसिपल रितिका राज व शिक्षक नागेश्वर सिंह ने स्वागत किया। किरण सिंह ने अहान को शॉल, मोमेंटो व बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर अहान की मां राखी सिंह मौजूद रहीं। अहान सिंह ने सफलता का श्रेय गुरुकुलम स्कूल के मार्गदर्शन, शिक्षकों की प्रेरणा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.