चम्पावत, मई 23 -- जगदीश राय, लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। शनिवार को स्कूल के निदेशक हरीश चंद्र पांडेय तथा प्रबंधक राजेश पांडेय के दिशा-निर्देशन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बीईओ घनश्याम भट्ट रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत रहे। स्कूल के शिक्षक शशांक पांडेय ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट परिणामों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न राज्य स्तरीय उपलब्धियों में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता पुनेठा ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़...