गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश प्रशिक्षण महाभियान का बिगुल फूंक दिया गया है। इस महाभियान के तहत 24 फरवरी को गुरुग्राम के जिला कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की अहम बैठक ली। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वक्ताओं को प्रशिक्षित करना है, जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक और वक्ताओं के रूप में भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, प्रदेश संगठन महामंत्री फण...