लखनऊ, अप्रैल 19 -- गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय दीवान का समापन हुआ। यहां विख्यात कीर्तनी भाई रायसिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत को गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। संगत ने संकल्प लिया कि वह गुरुओं के सिद्धांतों पर चलेंगे। दीवान के दौरान सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह ने बैसाखी के इतिहास और खालसा सजना दिवस मनाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह द्वारा किए गए संघर्ष और युद्ध किसी जर, जोरू और जमीन के लिए नहीं, बल्कि मानवता और देश की रक्षा के लिए थे। भाई रायसिंह ने विभिन्न रागों पर आधारित मधुर कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर अपोलो व टेंडर पाम अस्पताल की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। दीवान के बाद गुरु का लंगर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.