गुरुओं के चरण छूकर शिष्यों ने लिया आशीष
प्रयागराज, जुलाई 29 -- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मठ-मंदिरों में उल्लास छाया रहा। शिष्यों ने अपने-अपने गुरुओं का विधिविधान से पूजन-अर्चन और चरण छूकर आशीष लिया। मठ बाघंबरी गद्दी में महंत बलवीर गिरि की अगुवाई में 51 ब्राह्मणों ने भगवान श्री बांघबरेश्वर महादेव का पूजन किया। महाभिषेक के बाद श्री विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ व ग्रहशांति प्रयोग पूजन हुआ। इस दौरान दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली। महंत ने अपने गुरु नरेंद्र गिरि की समाधि पर अभिषेक व पूजन किया। उसके बाद शिष्यों ने बलवीर गिरि के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, दारागंज में महंत यमुना पुरी का उनके शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण, पूजन व आरती उतारी। यह भी पढ़ें- शिष्यों ने गुरु वंदना कर लिया आशीर्वाद दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.