वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में यूजी-पीजी के विद्यार्थी अपने गुरुओं के पढ़ाने-लिखाने की शैली पर अपनी राय दे सकेंगे। उन्हें यह मौका 'नमस्ते बीएचयू ऐप' या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मिलेगा। गुरुवार को शिक्षण विभाग की सूचना में ताकीद किया गया है कि वे 14 जून तक अपनी बात रखें। वे सेमेस्टर में पढ़ाए गए विषयों पर भी चर्चा कर पाएंगे। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए यह व्यवस्था की गई है। एकेडमिक काउंसिल (विद्वत परिषद) की बुधवार की बैठक में छात्र-फीडबैक पर चर्चा की गई। हर विभाग में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाकर विद्यार्थियों को फीडबैक के लिए जागरूक करने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- PhD : BHU में साल में अब दो बार होगी पीएचडी प्रवेश, स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी गुरुवार को विद्यार्थि...