गुरुओं का हुआ सम्मान, केक काटकर मनाई खुशी
बहराइच, सितम्बर 5 -- बहराइच,संवाददाता। शहर के नवागढ़ी में संचालित मून एंड सन पब्लिक स्कूल में प्रबंधिक शशिबाला ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य के शिल्पकार हैं। इनका सम्मान ही उनके लिए गुरुदक्षिणा है। उन्होंने सभी शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। कैलाश नगर नई बस्ती बक्शीपुरा में एसडीडी रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ।छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों की आरती उताकर माला पहनाया। स्वागत गीत के जरिए उनकी महिमा का वर्णन किया। डीएचईआईओ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि गुरु के ढांचे में ढलने से ही शिष्य सर्वांगीण विकास कर सकता है। इस दौरान केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, एसडी मिश्र, डॉ कौशल पांडेय,अतुल सिंह, सुरेश गोविंद मिश्र, रितेश सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक आदर सम्मान के लिए मोहताज नहीं ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.